नई दिल्ली, मार्च 21 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की शनिवार को बातचीत हुई। इस बातचीत में पेजेश्कियन ने बताया कि यह युद्ध किस तरह से रुक सकता है। इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी कि अमेरिका-इजरायल आक्रामकता तुरंत रोकें और फिर भविष्य में दोबारा ऐसी आक्रामकता नहीं होगी, इसकी भी गारंटी होनी चाहिए। उन्होंने प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के समूह BRICS से भी ईरान के खिलाफ आक्रामकता को रोकने में एक स्वतंत्र भूमिका निभाने का आह्वान किया। बातचीत में ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि यह हमला पहले ईरान ने नहीं किया था। भारत में ईरान के दूतावास के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति ने विदेशी हस्तक्षेप के बिना शांति सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम एशियाई देशों को शामिल करते हुए एक क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे का प्रस्ताव रखा। एक्स पर पोस्ट में क...