पीएम मोदी मेरे महान मित्र, भारत कर सकता है पूरा भरोसा; लाइव इवेंट में बोले डोनाल्ड ट्रंप
नई दिल्ली, मई 25 -- भारत मंडपम में चल रहे कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राजदूत सर्जियो गोर को फोन मिलाकर सबके सामने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैन हैं और वह उनके महान मित्र हैं। ट्रंप ने कहा कि भारत के लोग उनपर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकते हैं। ट्रंप ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में ये टिप्पणियां कीं। भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर मौजूद थे। ट्रंप ने गोर के साथ फोन पर बातचीत में कहा, ''मैं सभी को नमस्कार कहना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं, (नरेन्द्र) मोदी महान हैं, वह मेरे मित्र हैं और मैं सभी को एक अच्छी शाम की शुभकामनाएं देना चाहता हूं।''म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.