पीएम मोदी-प्रिंस रहीम की मुलाकात, स्वास्थ्य से कृषि तक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों ने स्वास्थ्य, कृषि और ग्रामीण विकास सहित अन्य क्षेत्रों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) के साथ भारत की साझेदारी पर चर्चा की। प्रिंस रहीम आगा खान पंचम उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन के निमंत्रण पर नौ से 15 सितंबर तक भारत के दौरे पर हैं। मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मिलकर खुशी हुई। उनके पिता स्वर्गीय आगा खान और विकास कार्यों में उनके अहम योगदान को याद किया। स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ग्रामीण विकास, युवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ हमारी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- दुबई दौरे में मोहन यादव को मिले Rs.53,000 करोड़ से अधिक के नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.