पीटीआई, सितम्बर 27 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के साबरमती स्टेशन से देश की पहली LNG (Liquefied Natural Gas) ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे में बदलाव किए जबकि कांग्रेस पार्टी घोटालों में उलझी रही थी। ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद शाह ने कहा '2014 से पहले देश को एक परिवार चला रहा था। मैं सिर्फ रेलवे के बारे में बात करना चाहता हूं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, रैपिड रेल सिस्टम, प्रीमियम स्टेशन जो कि पीएम मोदी ने शुरू किए हैं। यही नहीं हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू करके पीएम ने भारत को दुनिया के चार चुनिंदा देशों में शामिल कर दिया।'कांग्रेस पर जमकर बरसे शाह शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में घोटालों के अलावा क...