नई दिल्ली, मार्च 1 -- यूएई पर हुए हमलों के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है। अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि भारत यूएई पर हुए इन हमलों की कड़ी निंदा करता है और इन हमलों में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत इन कठिन परिस्थितियों में यूएई के साथ पूर्ण एकजुटता के साथ खड़ा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा और उनकी देखभाल के लिए उठाए गए प्रयासों के लिए यूएई के राष्ट्रपति का धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा तथा स्थिरता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.