देहरादून, सितम्बर 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब रविवार को मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने इसकी शुरुआत उत्तराखंड के 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत और हरदेव सिंह राणा से की। उन्होंने गांवों में हो रहे बदलावों और डिजिटल जागरुकता का जिक्र करते हुए इसे देश की मिसाल बताया। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड का जिक्र 12 से अधिक बार आ चुका है। प्रधानमंत्री अक्सर राज्य की संस्कृति, पर्यटन और डेस्टिनेशन को प्रमोट कर चुके हैं। उत्तराखंड में स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों की भी प्रधानमंत्री सराहना कर चुके हैं। पीएम मोदी ने उत्तराखंड के माणा और बगोरी गांवों में हो रहे बदलावों और डिजिटल जागरुकता का जिक्र किया। राज्य के बर्फीले क्षेत्रों में चल रही जनगणना का जिक्र करते हुए प्रधानम...