बागपत, अप्रैल 16 -- नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गुरुवार को नगर के विहर्ष सभागार में बड़ौत विधानसभा महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा कि बहनों-माताओं के बारे में केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोचा कि उनको भी सम्मान मिले, उन्हें भी आरक्षण देकर राजनीतिक भागीदारी में अधिक अवसर मिलें। महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए केवल पीएम मोदी ने सोचा और उसे धरातल पर उतारा। यह भी पढ़ें- नारी वंदन अधिनियम से सशक्त होंगी महिलाएं मीनाक्षी भराला ने आगे कहा कि प्रधान...