नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए 138वीं बार देश को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत अध्यक्ष अशोक सिंघल को भी उनकी जन्म जयंती पर याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में रहते हुए तपस्वियों की तरह अपना जीवन जिया। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन को जो दिशा और ऊर्जा दी उसी का परिणाम है कि आज हम राम मंदिर को देख रहे हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने सर्जिलक स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने को भी याद किया। 28-29 सितंबर 2016 की रात हुई इस स्ट्राइक में भारतीय जवानों में एलओसी पार जाकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। पीएम ने कहा कि भारतीय जवानों की कार्रवाई देख पूरी दुनिया हैरान थी। अपडेट की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...