अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को प्रसारित 'मन की बात' कार्यक्रम में अलीगढ़ के प्रतिभाशाली धावक गुलवीर सिंह की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने न्यूयॉर्क में आयोजित पुरुषों की हाफ मैराथन में गुलवीर द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय रिकॉर्ड का विशेष उल्लेख करते हुए उन्हें देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। गुलवीर सिंह ने इस प्रतिष्ठित हाफ मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। खास बात यह रही कि उन्होंने एक घंटे से कम समय में दौड़ पूरी कर इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय एथलीट बने। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ अलीगढ़ बल्कि पूरे देश का मान बढ़ा है। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विवेक कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि अतरौली क्षेत्र के गांव सरिसा निवासी गुलवीर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर...