वाराणसी, अक्टूबर 25 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे और हमेशा की तरह इस बार भी काशीवासियों को सौगात दी। मिर्जामुराद के खोचवां में अहमदाबाद गुजरात की कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड (अरविंद मिल्स) के लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 7-8 एकड़ में बने पहले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उन्होंने शुभारंभ किया। साथ ही यहां पर ट्रेनिंग ले रही मातृ शक्तियों से सीधा संवाद किया। पूर्वांचल में अरविंद मिल्स का यह पहला बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। प्लांट शुरू होने के बाद 2 फेस का निर्माण होगा, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। काशी के इस नए प्लांट में स्पोर्टस वियर, अंडर गारमेंट आदि कपड़े का उत्पादन होगा। यहां जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे ब्रांड्स का निर्माण होगा। इस औद्योगिक प्लांट से स्था...