मोतिहारी, अगस्त 27 -- मोतिहारी,निप्र। एलएनडी कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम ​ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रमोद कुमार को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो(डॉ) मृगेंद्र कुमार ने अंग वस्त्र,पौधा और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों का बढ़ता सामर्थ्य देश की पहचानकार्यक्रम में पीएम मोदी का संदेश कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि आज जरूरत है विश्व में प्रचलित लेकिन अपने देश में गुमनाम खेलों को पहचान दिलायी जाए। पीएम मोदी में अपने न्यूजीलैंड के दौरे के दौरान मेजर ध्यानचंद से संबंधित यादों को स्मरण करते हुए कहा कि ध्यानचंद ने भारत के प्रतिष्ठा को पूरे ...