नई दिल्ली, जुलाई 24 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के कानून लाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 के नीट पेपर लीक मामले में हुई घटनाओं से यह खोखला भरोसा गलत साबित हुआ। एक्स पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने कहा कि कल रात 12 बजे प्रधानमंत्री ने एक वीडियो जारी कर पूरे देश को बताया कि सोमवार को संसद में पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का कानून लाया जाएगा। प्रधानमंत्री का यह भरोसा कितना खोखला और झूठा है, यह कल ही साबित हो गया। 2024 के नीट पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि जिस संजीव मुखिया को पहले मास्टरमाइंड बताया गया था, उसे जमानत मिल गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीबीआई ने...