सराईकेला, सितम्बर 7 -- सरायकेला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के सफल 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ मंच पर प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह एवं जिला प्रभारी मनोज मिश्रा भी उपस्थित रहे जिन्होंने कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला को संबोधित करते मुख्य अतिथि दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व देश के लिए गौरवशाली रहा है। उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की बनी रूपरेखा इस खास उपलब्धि को उत्सव और सेवा के रूप...