अयोध्या, जून 10 -- रौजागांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का कीर्तिमान स्थापित करने पर रुदौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को शुजागंज स्थित पक्का तालाब के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना की। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4399 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा कर भारतीय लोकतंत्र में एक नया इतिहास रचा है। इस दौरान संतोष यादव, जयशंकर मौर्य, शिवानंद मिश्रा, एजाज खां, निर्मल शर्मा, किशोरी लाल भारती, कुलदीप मौर्य, साहू सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- प्...