लखनऊ, जून 10 -- जवाहर लाल नेहरू का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकार्ड तोड़ने पर सीएम मोदी ने पीएम मोदी को बधाई दी है। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि 145 करोड़ भारतवासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए सतत समर्पित, अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले जननेता बनने पर हार्दिक बधाई। भारतीय लोकतंत्र का यह अभूतपूर्व कीर्तिमान संपूर्ण देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है। वहीं, पूरी भाजपा पीएम मोदी के लिए मंदिरों में पूजा पाठ में जुटी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दिल्ली में सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे और पूजा-पाठ की। प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4399 दिन पूरा कर पीएम मोदी सबसे लंब...