रांची, जून 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। देश में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी के नाम होने पर झारखंड भाजपा में भी जश्न व उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा जगह-जगह पूजा-अर्चना की गई। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुड़मा स्थित राजी पहाड़ा जतरा शक्ति खूंटा में पाहन एवं सरना समाज के सम्मानित लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु व राष्ट्रहित में उनके सतत नेतृत्व के लिए पूजा-अर्चना कर मंगलकामनाएं कीं। मरांडी ने कहा कि आज देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4,399 दिनों तक लगातार देश की सेवा कर कीर्तिमान स्थापित किया है। यह भी पढ़ें- मुड़मा में बाबूलाल ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पर की पूजा यह देशवासियों के अटूट विश्...