वैशाली, नवम्बर 20 -- हाजीपुर, निसं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर वैशाली आ रहे हैं। जिले के राजापाकर के जाफरपट्टी में होने वाले कार्यक्रम की विशेष तौर पर तैयारी की जा रही है। इसे लेकर राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों के लिए जिला प्रशासन ने रूट चार्ट बनाया है। राज्य के अन्य जिलों से आने वाले वाहनों के सुगम परिचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत रूट चार्ट बनाया है ताकि निर्धारित मार्गों के माध्यम से वाहनों को संबंधित पार्किंग स्थलों तक पहुंचाया जा सकेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे से बनारसी चौक पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से निर्धारित रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- नेपाल बॉर्डर और दो NH से ...