नई दिल्ली, मई 11 -- why Stock market crash today:पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की बचत करने की की अपील की थी। साथ ही उन्होंने गैर जरूरी विदेशी यात्राओं से दूरी और एक साल तक सोना ना खरीदने की भी सलाह दी थी। पीएम के इस भाषण का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 1312.91 अंक या फिर 1.70 प्रतिशत की गिरावट के बाद 76015.28 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.49 प्रतिशत या फिर 360.30 अंक की गिरावट के साथ 23815.85 अंक पर बंद हुआ था। शेयर बाजार में गिरावट की वजह से निवेशकोंं को 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- सोने से रखें 7 कोस की दूरी! PM ने 1 साल तक गोल्ड खरीदने से बचने की क्यों की अपीलशेयर बाजार में आज...