नई दिल्ली, अगस्त 8 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच अहम बातचीत हुई है। पीएम मोदी ने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया था। हमारे बीच भारत और अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिक साझेदारी को लेकर अहम मुद्दों पर बात हुई। उन्होंने आगे लिखा कि इस बातचीत के दौरान मैंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी को बेटे के जन्म को लेकर मुबारकबाद भी दी। पीएम मोदी ने जेडी वेंस के पूरे परिवार के शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।मक्का समझौते के ऐन बाद पीएम मोदी के पास जेडी वेंस का यह फोन तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान के आपसी रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने के कुछ ही दिन बाद आया है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच इस समझौते को काफी अहम माना जा रहा...