बोकारो, अप्रैल 10 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा के तेलो मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हो गया। कृष्ण मुरारी पांडेय स्मारक इंटर महाविद्यालय तेलो में दूसरे दिन उद्घाटन मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने किया। अध्यक्षता गोविंद महतो ने एवं संचालन मेघन महतो ने किया। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष को 2047 तक विश्वगुरु बनाने की दिशा में संकल्प के साथ निरंतर नए आयाम तय कर रहा है। भाजपा शून्य से शुरू हुई पार्टी है, जो आज भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद एवं सेवा भावना के उद्देश्यों के साथ चलते हुए विश्व की सबसे बड़ी सांगठनिक पार्टी बन गयी है। कार्यकर्ताओं से पार्टी के नीति सिद्धांतों पर चलकर भारतवर्ष को विकसित राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्...