नई दिल्ली, जनवरी 20 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के बागुरुम्बा दहोउ नृत्य का जिक्र किया और अब यह वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक सर्च लिस्ट में पहुंच गया है। पिछले दो दशकों में गूगल पर बागुरुंबा नृत्य की वैश्विक खोज दर अब तक के उच्चतम स्तर पर है। अकेले प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही इस नृत्य को 20 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। हर कोई इस पारंपरिक नृत्य के बारे में जानना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 तारीख को असम के गुवाहाटी स्थित सरुसजाई स्टेडियम में 'बागुरुम्बा दहोउ 2026' कार्यक्रम में बोडो संस्कृति की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया था। बागुरुम्बा दहोउ क्या है बागुरुम्बा बोडो का सबसे मशहूर लोक नृत्य है। ये पूरी तरह प्रकृति से जुड़ा ...