नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए एक साथ कई राजनीतिक मोर्चे संभाल रही है। इनमें अगले साल होने वाले सात राज्यों के चुनाव तो शामिल हैं ही, साथ ही देशभर में युवाओं और महिलाओं को पार्टी के साथ मजबूती से जोड़ने का लक्ष्य भी शामिल है। पार्टी वाराणसी से वडनगर और वडनगर से वाराणसी तक यात्राओं के जरिए चुनाव वाले गुजरात व उत्तर प्रदेश को तो मथेगी ही, मार्ग में पड़ने वाले और उसके आसपास की 200 से ज्यादा लोकसभा सीटों तक भी व्यापक पहुंच बनाएगी। देश की राजनीति में चुनाव एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। ऐसे में राजनीतिक दलों को हर साल अलग अलग राज्यों में कही न कहीं चुनाव मैदान में उतरना ही पड़ता है। भाजपा एक चुनाव खत्म होने के पहले ही दूसरे राज्य के लिए तैयारी में जुट जाती है और उसकी तैयारियां...