हैदराबाद, जुलाई 31 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ऐक्शन जारी है। मॉर्फ्ड यानी एडिट किए गए वीडियो शेयर करने के मामले में कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के कई अकाउंट्स के साथ-साथ 'मेटा इंडिया' के हेड के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई बीजेपी समर्थकों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर की गई है। पुलिस के निशाने पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रोटेस्ट में शामिल हुए वे लोग भी हैं जिन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट शेयर किया है। यह पूरा मामला ऐसे समय में सामने आया है जब 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रतिनिधियों ने यह चिंता जताई है कि केंद्र सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आपराधि...