हापुड़, अप्रैल 13 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान नारी शक्ति अभिनंदन के विषय में एकेपी पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की सेवानिवृत्त प्रो.अरूणा शर्मा ने विचार रखे हैं।अरुणा शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उक्त अभियान को सुनहरे अवसर के रूप में लेते हुए इसे सफल बनाने के लिए अपनी उपलब्धियों एवं हम समाज के पटल पर अंकित करें। नारी शक्ति अभिनंदन को अपने जीवन का आधार बनाएं। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिवार समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपने सशक्त हस्ताक्षर छोड़े। विभिन्न आयामी व्यक्तित्व से हर ऊंचाई को छूने का लक्ष्य निर्धारित करें। भविष्य में हम ऐसी नारी शक्ति का निर्माण करें, जो परिवार से लेकर वैश्विक पटल तक अपनी पहचान एवं योगदान सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- सशक्त नारी से सशक्त समाज की ओर बढ़ता कदम जिसका प्रारंभ आ...