नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में जेन-जी के साथ 'भजन क्लबिंग' करते हुए नजर आए थे। इस पर कांग्रेस की तरफ से तंज कसा गया है। कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा कि पीएम मोदी के पास ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए समय है। लेकिन हाल में उठ रहे गंभीर सवालों के जवाब देने का समय नहीं है। कांग्रेस की तरफ से आए इस हमले का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य विपक्षी दल के ऊपर भारतीय विरासत का अपमान करने का आरोप लगाया। जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जन्म जयंती के मौके पर पीएम मोदी भजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनके इस कार्यक्रम की काफी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। कर्नाटक कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस मामले ...