गोंडा, सितम्बर 21 -- गोण्डा, संवाददाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गोंडा जनपद में 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' कार्यक्रम के तहत विशेष एवं भव्य नाट्य मंचन आयोजित किया जाएगा। 20 सितंबर से शुरू होने वाले इस अभियान में जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कलाकारों द्वारा नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी।   भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी है। बताया कि नाट्य मंचन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा, राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण, जनकल्याण के लिए किए गए प्रयासों तथा गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- रंगमंच पर जीवंत होंगे म...