नई दिल्ली, मई 11 -- पश्चिम एशिया संकट के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर बढ़ रहे दबाव को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले ही देशवासियों से गैर-जरूरी विदेश यात्राएं टालने की अपील की थी। आज उस अपील का असर ट्रैवल, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनियों के स्टॉक्स पर देखने को मिल रहा है। इन कंपनियों के शेयर बुरी तरह गिरकर जमीन पर आ गए हैं, क्योंकि इसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। उन्हें डर है कि मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकारी अपील से विदेश यात्राओं की मांग पर असर पड़ सकता है। आज यात्रा ऑनलाइन के शेयरों में 5.32% की गिरावट है। भारी बिकवाली के चलते यह स्टॉक Rs.102.40 पर आ गया है। वहीं, थॉमस कुक इंडिया के भी शेयर 4.12% गिरकर Rs.92.77 पर आ गए हैं। ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयरों में 3.02% की गिरावट है और 11 बजे के करीब Rs.7.7...