रमेश त्रिपाठी, मई 13 -- पश्चिम एशिया संकट के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों और सरकारी विभागों से ईंधन बचाने की विशेष अपील करने के बाद दिल्ली पुलिस ने भी अपने आंतरिक कामकाज के तौर-तरीकों में व्यापक बदलाव किए हैं। जय सिंह रोड में स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में होने वाली ज्यादातर बैठकों को ऑनलाइन मोड पर कर दिया गया है। दूर-दराज के जिला प्रमुख और दिल्ली पुलिस की अन्य यूनिट के प्रमुखों की बैठक अब वर्चुअल मोड पर हो रही है। पहले इसी बैठक के लिए कई किलोमीटर तक का सफर तय करके मुख्यालय आना पड़ता था। दिल्ली पुलिस की इस पहल से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर ईंधन की सीधी बचत होने की उम्मीद है।समय और मैनपावर की बचत दिल्ली पुलिस के वर्चुअल मोड पर आने से केवल गाड़ी का ईंधन ही नहीं, बल्कि बड़े अधिकारियों के साथ चलने वाले एस्कॉर्ट वाहन...