देहरादून, मई 16 -- उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री के ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किय गए पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण के आह्वान को ज़मीनी स्तर पर उतारने करने के लिए ज़िला प्रशासन ने एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल की है। शनिवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य अपने सरकारी आवास से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय तक पैदल चलकर पहुंचे। डीएम ने इसके माध्यम से आम जनता और शासकीय अधिकारियों को ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का एक बड़ा संदेश दिया है।जिले के समस्त नागरिकों, विशेषकर युवाओं और शासकीय सेवकों से अपील करते हुए कहा कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहनों के बजाय पैदल चलने, साइकिल का उपयोग करने या सार्वजनिक परिवहन को अपनाने का संकल्प लें। यह भी पढ़ें- साइकिल से दफ्तर पहुंचे सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी इससे न ...