पीएम मोदी की अपील पर सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, काफिले में घटाईं गाड़ियां, वाहन रैलियों पर रोक
नई दिल्ली, मई 14 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण और सादगी अपनाने की अपील के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक काफिले में वाहनों की संख्या कम करने के साथ-साथ दौरों के दौरान वाहन रैलियों पर रोक लगाने की घोषणा की है। राज्य सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह फैसला राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। सरकारी नोट के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आगामी आदेश तक उनके कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से केवल न्यूनतम आवश्यक वाहन ही शामिल होंगे और भ्रमण के दौरान किसी प्रकार की वाहन रैली आयोजित नहीं की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.