नई दिल्ली, मई 11 -- पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल और गैस बचत, सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और क्लीन एएनर्जी के अधिक इस्तेमाल और सोना न खरीदने की अपील के बाद सोमवार यानी आज के कारोबार में गोल्ड ज्वेलरी बेचने वाली कंपनियों के शेयर के साथ-साथ ऑटो, ऊर्जा और गैस सेक्टर से जुड़े शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रह सकती है। विशेष रूप से OMCs, EV और क्लीन एनर्जी, मोबिलिटी कंपनियां, रिन्यूएबल एनर्जी और सीएनजी-गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर बाजार में चर्चा में रह सकते हैं।हुंडई मोटर्स: मार्जिन दबाव, लेकिन बिक्री मजबूत हुंडई मोटर इंडिया ने चौथी तिमाही में कमजोर मार्जिन के बावजूद बेहतर वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की। नेट प्रॉफिट 22% घटकर Rs.1,256 करोड़ रह गया। जबकि, राजस्व 5% बढ़कर Rs.18,916 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं, EBITDA 22% गिरकर Rs.1,966 करोड़ और EBITDA ...