मेरठ, मई 13 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद अब इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सराफा व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। इंपोर्ट ड्यूटी छह फ़ीसदी से बढ़कर 10 फ़ीसदी कर देने से अब जेवर खरीदना और महंगा हो जाएगा। प्रधानमंत्री की अपील के बाद एकाएक सोना, चांदी एवं कीमती धातुओं की इंपोर्ट ड्यूटी में वृद्धि से सराफा बाजार और कारोबारी सत्य में है। इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के साथ माना जा रहा है कि सोने की कीमत में दस हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक की वृद्धि हो सकती है। सराफा व्यापारी आशुतोष अग्रवाल का कहना है कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से घरेलू रिटेल सोने की कीमतों पर असर पड़ सकता है। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल एवं महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल का कहना है कि सालाना 20,000 करोड़ के कारोबार वाली एशिया...