हरदोई, अप्रैल 29 -- हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई में देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का आज लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम मल्लावां में होगा। पीएम की अगवानी के लिए मल्लावां क्षेत्र सुबह से ही तैयार हो गया। पंडाल में सुबह से ही लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचने लगे। मल्लावा चौराहे से राघोपुर होते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाली सड़क पर भारी भीड़ है। वाहनों की पार्किंग के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। आसपास जिलों के लोगों का भी पहुंचना शुरू हो गया। पानी के लिए लखनऊ और लखीमपुर खीरी तक से टैंकर जगह जगह नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- देश में सबसे लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे यह भी पढ़ें- आज आधी रात से टोल लागू, सीएनजी छोड़ सभी सुविधाएं यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर आज से भर सकेंगे फर्राटा, बाइ...