रांची, अक्टूबर 14 -- झारखंड के पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राय को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार कॉल कर रहे थे, लेकिन नहीं उठा पाए। बाद में बताया गया तो उन्होंने पीएम से बात की। राज्यपाल बनाए जाने पर झारखंड भाजपा के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। पलामू से सांसद रहे चुके ब्रजमोहन राय ने ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह 10 बार प्राइवेट नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आ रहा था, लेकिन नंबर नहीं दिखने से वह कॉल नहीं उठा रहे थे। यह भी पढ़ें- भाजपा-कांग्रेस मिशन 29 में जुटी; आदिवासी-दलित और कुर्मियों को जोड़ने की कवायदपीएम मोदी ने 10 बार कॉल किया ब्रजमोहन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बाद में एक निजी नंबर से ...