नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट पर नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने देश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि दीपावली के पर्व पर पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। उन्होंने देश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह हर वर्ष की तरह की तरफ इस वर्ष भी अपनी दीपावली सैनिकों के बीच में मनाएंगे। सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किए एक वीडियो में पीएम मोदी ने पूरे देश को दीपावली की बधाई दी। उन्होंने कहा, "दीपावली का पावन पर्व, पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका यह समय शांति और समृद्धि से भरा रहे। मैं भी दीपावली को बड़े उत्साह से मनाता हूं। हर वर्ष आप जानते हैं कि देश के ...