नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार की शाम पहुंच रहे हैं। उनके आगमन के मद्देनजर यातायात पुलिस ने 28 और 29 अप्रैल की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। एडीसीपी अंशुमान मिश्र ने बताया कि लोगों की सुविधा और सुगम आवागमन के उद्देश्य से 28 अप्रैल को दोपहर 12 से रात 11 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। अगले दिन 29 अप्रैल को सुबह छह से 10 बजे तक यह व्यवस्था रहेगी। पड़ोसी जिलों के लिए चलने वाली बसों का भी रूट बदला गया है। प्रयागराज, सोनभद्र और मिर्जापुर की ओर से आने वाली बसें मोहनसराय अंडरपास होते हुए मुढ़ैला तिराहे तक जाएंगी। उन्हें मुढ़ैला तिराहे से वापस कर दिया जाएगा। जौनपुर की तरफ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास तक ही संचालित होंगी। गाजीपुर और आजमगढ़ की बसें आजमगढ़ रिंग रोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.