नई दिल्ली, जून 13 -- भारत और अमेरिका के उतार-चढ़ाव भरे रिश्तों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 17 जून को फ्रांस में मिलने वाले हैं। वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंचने वाले दोनों वैश्विक नेता आपस द्विपक्षीय वार्ता में भी हिस्सा लेंगे। बता दें, दोनों नेताओं की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब हाल ही में अमेरिकी नौसेना के हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप के बयानों को लेकर विपक्ष की लगातार सरकार पर हमलावर बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आखिरी मुलाकात 13 फरवरी 2025 को हुई थी। अब 16 महीनों के बाद दोनों वैश्विक नेता एक बार फिर से मिलने वाले हैं। हालांकि इन 16 महीनों में ऑपरेशन सिं...