विशेष संवाददाता, अगस्त 8 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मुलाकात से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल देखी जा रही है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिष्टाचार भेंट करने गए थे, जहां उन्होंने दोनों को अगले महीने प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का न्योता दिया। मुलाकात के दौरान राज्य के सियासी हालात और अयोध्या में श्रीराम मंदिर मामले समेत अन्य मसलों पर भी चर्चा होने की खबर है। मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए यूपी की जिलावार जीडीपी के अनुमानों की किताब भेंट की। इसके मार्फत उन्होंने यूपी के विकास की यात्रा और उससे जुड़े आंकड़े प्रधानमंत्री से साझा किए।स...