कानपुर, अप्रैल 12 -- ​कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सुबह 11 बजे नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत देश भर में महिलाओं को संबोधित कर इसके फायदे बताएंगे। साथ ही क्षेत्रीय दफ्तर में संबोधन सुनने की रणनीति तैयार की गई। भाजपा यूपी मिशन-2027 को आधी आबादी को अपना इसे सफल बनाने की जुगत बनाई है। 13 से 15 अप्रैल तक टाउन हाल के आयोजन होंगे। इसमें 5000 महिलाओं को शामिल किया जाएगा। ​क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि 20 अप्रैल तक कुल 14 प्रकार के आयोजन होंगे। 15 से 18 अप्रैल तक हर विधानसभा क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मेलन होंगे। 15 से 17 अप्रैल तक हर लोकसभा क्षेत्र में पदयात्रा होंगी। महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता, सुनील तिवारी, वरिष्ठ नेता पूनम कपूर, पवन पांडे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...