गढ़वा, दिसम्बर 27 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में छोटे उद्यमी के लिए चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण ले रहे लोगों के बीच जेएसएलपीएस के अभिज्ञान प्रसून, संस्था के फैकल्टी मिथिलेश कुमार सिंह और पंकज कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र का वितरण किया। मौके पर अभिज्ञान ने कहा कि संस्था बेरोजगार लोगों को स्वरोजगार के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का काम करता है। संस्था ने छोटे-छोटे व्यापारियों को उन्हें स्वरोजगार करने संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई है ताकि वह अपने पैसों से सही तरीके से अपना खुद का रोजगार कर सके। उस दौरान उन्हें व्यापार संबंधित सभी तरह की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि आप सभी छोटे व्यापारी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ उठाएं, बैंक आपको मुद्रा ऋण उपलब्...