लखनऊ, अगस्त 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता हरदोई हाईवे पर एक हजार एकड़ में निर्माणाधीन पीएम मित्र पार्क प्रदेश का इकलौता ऐसा टेक्सटाइल हब होगा जहां सभी सुविधाएं एक छत के नीचे मिलेंगी। राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के वस्त्र उत्पाद यहां तैयार होंगे। ब्राडिंग के लिए अलग व्यवस्था होगी। इसी परिसर में प्रशिक्षण, लैब तथा स्किल डवलेपमेंट केंद्र भी चलेंगे। इससे बाजार की मांग के मुताबिक कपड़े तैयार करने में मदद मिलेगी। यहां करीब 10 हजार करोड़ के निवेश का अनुमान है।

निर्माण में प्रगति कृषि के बाद सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला क्षेत्र टेक्सटाइल उद्योग ही है। इसे देखते हुए 1947 करोड़ की लागत से पीएम मित्र पार्क बनाया जा रहा है। अब तक 374 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। यहां प्ले एंड प्लग औद्योगिक प्लाट तथा शेड मुहैया कराए जाएंगे, ताकि तत्काल उत्पादन शुर...