पीएम मातृ वंदना का लक्ष्य करें पूरा: डीएम
मधेपुरा, मई 20 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीआरडीए के झल्लू बाबू सभागार में बुधवार को डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आईसीडीएस और मिशन शक्ति योजना की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में आईसीडीएस अंतर्गत संचालित सभी छह सेवाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, पेयजल, शौचालय एवं विद्युत सुविधा सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में डीएम ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय एवं बिजली की सुविधा संबंधित विभागों के समन्वय से शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने विवादित भूमि के स्थान पर अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने और मनरेगा के माध्यम से निर्मित आंगनब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.