लखनऊ, सितम्बर 16 -- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ-2026 के लिए बैंकों ने अब तक 23.58 लाख किसानों का बीमा किया है। बीते 2025 के खरीफ की तुलना में 2.94 लाख अधिक किसानों ने बीमा कराया है, जो 14.25% की वृद्धि है। खरीफ-2025 में 20.63 लाख किसानों ने बीमा कराया था। इसमें से 7.31 लाख किसानों को 812.76 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान हो चुका है।

कृषि मंत्री की जानकारी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि रबी 2025-26 में 18.69 लाख किसानों में अब तक 1.69 लाख को 135.30 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी गई। वर्ष 2017-18 से 2025-26 तक की अवधि में प्रदेश के 69.32 लाख किसानों को कुल 6,125.54 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश में कुल 1.10 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) खातों में से 69.12 लाख खाते अपात्र हैं...