सहारनपुर, अप्रैल 6 -- सहारनपुर/बिहारीगढ़, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत हेलिपैड के आसपास एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी छोटे-बड़े ढाबों और रेस्टोरेंट्स को 15 अप्रैल तक बंद करा दिया गया है। प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे और बिहारीगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हर स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो। पीएम प्रोटोकॉल के तहत हेलिपैड से आधा से एक किलोमीटर के दायरे में स्थित दर्जनो...