रांची, जून 13 -- रातू, प्रतिनिधि। आदिवासी कृषक मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की ओर से शनिवार को पीएम-प्रणाम योजना के तहत किसानों के विकास और कृषि विषयों पर सामूहिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सोसायटी के केंद्रीय निदेशक और झारखंड किसान महासभा के अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार ने किया। इस दौरान किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, जैविक खाद और जैविक खेती के महत्व की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और कृषि विकास को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में किसान उत्पादक सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जैविक खेती को बढ़ावा देने और रातू-मांडर क्षेत्र में 10 किसान सेवा केंद्र स्थापित करने की घोषणा भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्ता...