पीएम पोषण योजना के रसोइयों को भी मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा
बरेली, जून 9 -- बरेली। पीएम पोषण योजना (मिड-डे-मिल) योजना के तहत कार्यरत रसोइयों व उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को अब कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। इस संबंध में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए एमडीएम के निदेशक प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि शासनादेश के अनुसार पात्र रसोइयों व उनके आश्रितों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएं। इसके लिए संबंधित सूचनाएं पोर्टल https://cmtcts.upsdc.goc.in पर शीघ्र दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने सभी जिलों से इस कार्रवाई को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा है, ताकि योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक जल्द पहुंच सके। इससे हजारों रसोइयों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.