पटना, मार्च 17 -- भाजपा के नेता शिवेश कुमार राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मंगलवार को महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद अपने आराध्य से आशीर्वाद प्राप्त करने आया हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने रविदास समाज के बेटे को राज्यसभा भेजकर बिहार के रविदास समाज का मान बढ़ाया है। शिवेश राम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिहार से पहली बार कोई रविदास समाज का व्यक्ति राज्यसभा पहुंचेगा। एनडीए ने समाज में अंतिम पायदान पर बैठे हुए एक व्यक्ति को राज्यसभा भेजने के लिए जो काम किया है, यह पूरे रविदास समाज के लिए गर्व की बात है। यह भाजपा की उस महान संगठनात्मक संस्कृति का प्रमाण है, जहां एक समर्पित कार्यकर्ता को ...