भदोही, अप्रैल 28 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहे। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इसी कड़ी में जिले के रेल यात्रियों को अमृत धारा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसका ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर लोगों ने स्वागत किया। उक्त गाड़ी पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए बनारस प्रयागराज रेल खंड के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन होते हुए बनारस एवं पुणे के बीच चलेगी। बनारस-हडपसर (पुणे) बनारस के बीच प्रतिदिन चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ होने से लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को राहत मिली है। यह भी पढ़ें- बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर प्लेस हुई अमृत भारत ट्रेन, सीआरबी ने जांची व्यवस्था सुमित कुमार, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, प...