हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 7 -- राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को बिहार की एनडीए सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.) सैय्यद अता हसनैन नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे शुरू होगा। यह पहला मौका होगा जब गांधी मैदान में बिहार सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। अब तक मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रिपरिषद के सदस्य गांधी मैदान में शपथ लेते रहे हैं। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। बीते 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सरकार में जदयू कोटे के दो उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी व बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने शपथ ली थी। विधा...