साहिबगंज, सितम्बर 17 -- पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव पर आज होगा सम्मान समारोह: बजरंगी साहिबगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव की ओर से यहां भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौके पर उनकी ओर से बुधवार की सुबह नौ बजे स्थानीय मूक बधिर विद्यालय के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया जायेगा । बच्चों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। उसके बाद सुबह 10 बजे बड़ी झरना के पास स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जायेगा। 10.30 बजे नेत्रहीन दिव्यांग आवासीय विद्यालय के बच्चों के साथ पीएम मोदी का जन्म दिन मनाया जायेगा और बच्चों को अंग वस्त्र प्रदान किया जायेगा। उसके बाद दोपहर एक बजे एक अन्य सम्मान समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने बताय...